होम / Modi Cabinet MP: मोदी कैबिनेट में MP के इन 5 नेताओं को मिली जगह, जानिए कौन है

Modi Cabinet MP: मोदी कैबिनेट में MP के इन 5 नेताओं को मिली जगह, जानिए कौन है

• LAST UPDATED : June 10, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Modi Cabinet MP: नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश का दबदबा बरकरार रहा है। प्रदेश से 3 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्रियों को जगह मिली है। शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर राज्य मंत्री बने हैं।

29 सीटों पर जीत

29 सीटों पर जीत के बाद मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मंत्रियों को शामिल किया गया है। ओबीसी वर्ग से आने वाले शिवराज और सिंधिया को कैबिनेट में शामिल किया गया है। एससी वर्ग के वीरेंद्र कुमार भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। एसटी वर्ग से दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर राज्य मंत्री बने हैं।

केंद्रीय मंत्री

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। शिवराज 6वीं और सिंधिया 5वीं बार सांसद बने हैं। टीकमगढ़ से एससी वर्ग के डॉ. वीरेंद्र कुमार लगातार तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं।

राज्य मंत्री
बैतूल से दुर्गादास उईके और धार से सावित्री ठाकुर (दोनों एसटी) पहली बार राज्य मंत्री बने हैं। राज्यसभा सदस्य एल. मुरुगन को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें मोदी 2.0 में भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

छत्तीसगढ़ से सिर्फ एक मात्र सांसद तोखन साहू को राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता है। जानकारों का मानना है कि मंत्रियों के चयन में मध्य प्रदेश की राजनीतिक महत्ता को ध्यान में रखा गया है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox