होम / Padma Awards 2024: एमपी की इन 4 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, जानें किसे और क्यों मिला ये सम्मान?

Padma Awards 2024: एमपी की इन 4 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, जानें किसे और क्यों मिला ये सम्मान?

• LAST UPDATED : January 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Padma Awards 2024: देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का ऐलान किया गया है, इस सम्मान को गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाता है, इसमें 32 हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 4 हस्तियां मध्य प्रदेश की शामिल हैं, हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के वे कौन से लोग हैं जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

एमपी की 4 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें सत्येंद्र सिंह लोहिया को खेल के क्षेत्र में, कालूराम बामनिया को कला के क्षेत्र में, ओम प्रकाश शर्मा को कला के क्षेत्र में और भगवती लाल राजपुरोहित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री देने का ऐलान किया गया है।

CM मोहन यादव ने दी बधाई

CM मोहन यादव ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले MP के वासियों को बधाई दी हैं, पूरे देश में कुल 110 नागरिकों को पद्मश्री देने का ऐलान किया गया है, जिनमें से कुल 4 लोग एमपी से हैं, हालांकि एमपी से किसी को पद्म विभूषण और पद्म भूषण किसी को नहीं दिया गया है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox