होम / PM Modi met CM: PM मोदी और CM मोहन यादव की मुलाकात, प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

PM Modi met CM: PM मोदी और CM मोहन यादव की मुलाकात, प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

• LAST UPDATED : June 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), PM Modi met CM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात सौजन्य भेंट के तौर पर बताई जा रही है, जिसके दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा हुई।

कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात

अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की।

विकास कार्यों पर चर्चा

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

मोहन यादव का दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिल्ली दौरा अयोध्या जाने के बाद हुआ। बुधवार दोपहर को वह अयोध्या पहुंचे और वहां गुरुदेव श्री नृत्य गोपालदास जी महाराज के 86वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।

अयोध्या से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इन मुलाकातों को प्रदेश के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox