होम / PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, इस स्टोरी के जरिए महिला केंद्रित योजनाओं पर की बात

PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, इस स्टोरी के जरिए महिला केंद्रित योजनाओं पर की बात

• LAST UPDATED : March 9, 2024

India News MP(इंडिया न्यूज़), PM MODI : शुक्रवार (8 मार्च) को पूरी दुनिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। महिलाओं के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं महिला सशक्तिकरण में अपना विशेष योगदान दे रही हैं। महिला दिवस पर PM मोदी ने नारी सशक्तिकरण की नज़ीर बन रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और सक्सेस स्टोरी को साझा किया।

पीएम ने साझा की रायसेन की सुशीला बाई की कहानी

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के बारे में बात करते हुए मध्य प्रदेश के रायसेन की एक महिला की कहानी साझा की है। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना गरीब से गरीब श्रमिक वर्ग के जीवन में भी नई खुशियां लेकर आई है। इनमें बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें भी शामिल हैं।

सुशीला बाई बताती हैँ कि कैसे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाकर किस प्रकार बांस की टोकनी और अन्य उपयोगी सामग्री बनाने के अपने पुश्तैनी व्यवसाय को बढ़ाया और अब आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ रही हैं सुशीला कहती हैं कि महिलाओं को रोजगार का पता नहीं है। वह उन महिलाओं को जानकारी देती हैं, उनके घर जाती हैं। वह चाहती हैं कि लोगों की सोच बदले, शहर बेहतर बनें। सुशील बाई कहती हैं कि एक महिला अपना परिवार, अपना जिला और कई महिलाएं मिलकर देश बदल सकती हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox