होम / PM on Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ने की पीएम मोदी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत!

PM on Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ने की पीएम मोदी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत!

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), PM on Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश ने एक नया अध्याय लिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की।ये शुरुआत 5 जून, सुबह 10:45 पर हुई। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेगा, बल्कि करोड़ों पेड़ लगाकर हरित क्रांति को भी गति देगा।

माँ के नाम पर एक पेड़

इस अनोखे जन आंदोलन में पूरे देश के लोगों से आह्वान किया गया है कि वे अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाएं। इसके पीछे की भावना है कि जैसे माँ अपने बच्चों की देखभाल करती है, वैसे ही हमें पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए। इस तरह पेड़ों को माँ का दर्जा देकर उनकी महत्ता को रेखांकित किया गया है।

देशभर में लाखों पेड़ (PM on Environment Day)

पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने स्वयं शुरुआत की और अब जनता से अपेक्षा है कि वे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। पेड़ लगाने के अलावा, लोगों से उनकी देखभाल करने की भी अपील की गई है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पेड़ ही एकमात्र समाधान हैं। इसलिए, इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बड़ा बल मिलेगा। साथ ही, यह पीढ़ियों से चली आ रही भारतीय परंपरा को भी आगे बढ़ाएगा, जिसमें प्रकृति को माता के समान आदर दिया जाता है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox