होम / Ram Mandir: सज गई अयोध्या नगरी! महिलाएं और पुरूष क्या पहनकर जाएं, जानें सबकुछ 

Ram Mandir: सज गई अयोध्या नगरी! महिलाएं और पुरूष क्या पहनकर जाएं, जानें सबकुछ 

• LAST UPDATED : January 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: अयोध्या नगरी सज-धजी है। सुरक्षा व्यस्था भी कड़ी है। वहां ऐसा माहौल है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है। नगरी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही समय बचा हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी, 2024 को मंदिर में खास लोग ही दर्शन कर सकेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब आम लोग भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

QR code से मिलेगी एंट्री

अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो राम मंदिर में एंट्री करने के लिए कुछ नियम बनाए है। जिसका आपको विशेष ध्यान रखना होगा। श्री राम  को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका आपको खास ख्याल रखना होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जानकारी के मुताबिक, केवल निमंत्रण पत्र से ही एंट्री नहीं होगी बल्कि आने वालों के पास एंट्री करने के लिए पास होना भी अनिवार्य है। इस पास पर बने QR code के मिलने के बाद ही एंट्री मिलेगी।

रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर में एंट्री करते संय अपना फोन या और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अंदर नही ले जा सकते है। राम मंदिर में आप मोबाइल, ईयर फोन, रिमोट वाली चाबी और अन्य इलोक्ट्रॉनिक चीजें नहीं ले जा सकते है। इसके अलावा पर्स या कोई बैग भी अंदर नही ले जा सकेंगे। अगर आप वहां जा रहे हैं तो इन चीजों को बाहर ही रख दें।

इन बातों का रखें ध्यान 

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों को 22 जनवरी की सुबह 11 बजे से पहले एंट्री करनी होगी। सुरक्षा को ध्यान में रखकर अगर कोई सुरक्षाकर्मी साथ आया है तो उसे भी बाहर ही रहना होगा।

साथ ही बता दें कि अगर राम मंदिर के लिए लिए खास ड्रेस कोड की जाए तो राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया है। राम मंदिर के उद्घाटन में भारतीय परंपरा अनुसार कपड़े पहनकर जा सकते हैं। वैसे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुरुष भारतीय परिधान धोती, गमछा, कुर्ता-पजामा और महिलाएं सलवार सूट या साड़ी पहनकर मंदिर में जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox