होम / Anti-Modi Posters: पीएम मोदी के पोस्टर विवाद पर आम आदमी पार्टी की साजिश? जानें पूरा मामला

Anti-Modi Posters: पीएम मोदी के पोस्टर विवाद पर आम आदमी पार्टी की साजिश? जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : March 22, 2023

Anti-Modi posters: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। जिसके चलते नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर की इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। साथ हि इस पर सख्त कदम उठाते हुए मामले में 100 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर
  • आम आदमी पार्टी की है साजिश?
  • 100 एफआईआर दर्ज छह लोग गिरफ्तार

आपत्तिजनक पोस्टर की वैन आप पार्टी के कार्यालय से निकली थी

मामले की जांच में पता चला है कि जिस वैन में ये आपत्तिजनक पोस्टर ले जाए जा रहे थे।  वह आम आदमी पार्टी कार्यालय से निकली थी। जिसके चलेत इस मामले में सियासत तेज हो गई है। जिसके चलते भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे तानाशाही करार दिया है।

पोस्टर विवाद पर आम आदमी पार्टी का ट्वीट

विवाद सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। ट्वीट में लिखा, मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?

पोस्टर विवाद आम आदमी पार्टी की साजिश?

जांच के दौरान एक वैन को रोका गया। जिसमें कम से कम 2,000 पोस्टर हटा दिए गए और 2,000 और जब्त कर लिए गए। विशेष पुलिस आयुक्त के अनुसार वैन आप मुख्यालय से आ रही थी। तलाशी के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने खुलासा किया कि उसे उसके मालिक  ने AAP के मुख्यालय में पोस्टर वितरित करने के लिए कहा था, और उसने एक दिन पहले भी डिलीवरी की थी।

पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

विवाद में दिल्ली पुलिस ने 44 एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही दो प्रिंटिंग प्रेस मालिकों और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कई इलाकों में दीवारों और खंभों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग वाले पोस्टर पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल होने से पहले यादवेंद्र का सिंधिया पर आरोप, कहा- ‘सिंधिया के भाजपा में आने से बिगड़े हालात’

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox