होम / Bank Holiday: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

• LAST UPDATED : October 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bank Holiday: अक्टूबर तयोहार का महीना है। दुर्गा पूजा और दशहरा पर अगले कई दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां दरअसल अक्टूबर महीने के खत्म होने में अब सिर्फ 11 दिन ही -31 अक्टूबर) बाकी बचे है लेकिन इन 11 दिन में लाइन से एक के बाद एक त्योहार या अवकाश होने के कारण से आपको बैंक का काम करने में की कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

RBI ने जारी की बैंक हॉलीडे लिस्ट

बता दें कि RBI के बैंक हॉलीडे की अगर बात की जाएं तो कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा के चलते अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। तो वहीं दुर्गा पूजा के बाद आने वाले दशहरा को लेकर भी कई राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बैंक रहेंगे बंद

इसके अलावा इस महीने के अंत में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण भी कई राज्यों में बैंक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। चलिए जानते हैं की आखिर किस दिन और किस राज्य के बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें पूरी लिस्ट-

लिस्ट

दिन

 

 

अवकाश का कारण

जगह
21 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता
23 अक्टूबर दशहरा/शस्त्र पूजा/दुर्गा पूजा/ विजयादशमी अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम
24 अक्टूबर दशहरा/दशहरा (विजयादशम)/दुर्गा पूजा हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर, पूरे भारत बैंक बंद रहेंगे
25 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक
26 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
27 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक
28 अक्टूबर चौथा शनिवार चौथा शनिवार देश भर में बैंक हॉलीडे
28 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा कोलकाता
29 अक्टूबर रविवार देश भर में बैंक हॉलीडे
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन अहमदाबाद

 

Also Read: Devotion: लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए? जानें आसान उपाय

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox