देश

Bhagat Singh: भगत सिंह को तय तारीख से पहले क्यों दी गई फांसी, जानें ये सच

India News MP (इंडिया न्यूज), Bhagat Singh: 23 मार्च की तारीख देश के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह दिन शहीदी दिवस है। इस दिन भारत माता के तीन वीर सपूत देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गये थे, लेकिन जब फांसी की तारीख 24 मार्च तय थी तो 11 घंटे पहले फांसी क्यों दी गई।

इसके पीछे था खास मकसद

22 मार्च की रात तक ब्रिटिश सरकार ने सारी तैयारी पूरी कर ली थी। इसके पीछे ये मकसद था कि तीनों क्रांतिकारियों की फांसी वाले दिन कोई हंगामा न हो। देशभर में उठ रही विरोध और प्रदर्शन की आवाजों से ब्रिटिश सरकार डर गई थी। हालाँकि, फाँसी की ये रातें पूरे देश के लिए नींद उड़ाने वाली रातें थीं। जबकि दूसरी ओर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं थी।

इस वजह से सुनाई फांसी

आपको बता दें कि साल 1928 में एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ही तीन क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई गई थी। उस समय इस हत्या के मुकदमे के लिए लॉर्ड इरविन ने एक विशेष न्यायाधिकरण का गठन किया था। जिसके बाद 23 मार्च 1931 को लाहौर की सेंट्रल जेल में तीनों को फांसी दे दी गई।

फांसी की तारीख थी इस दिन

सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के लिए भगत सिंह को मौत की सजा सुनाई गई थी लेकिन इसकी तारीख 24 मार्च तय की गई थी। इन वीर सपूतों की मौत की सजा ने पूरे देश में भारी विरोध प्रदर्शन किया था। यह दिन अंग्रेजी हुकूमत के लिए खौफ भरा था। ब्रिटिश सरकार को डर था कि फाँसी के समय किसी प्रकार का विद्रोह हो सकता है, इसलिए उन्हें 23 मार्च को फाँसी दे दी गई।

सभी कैदियों को दिए ये आदेश

फाँसी के आखिरी दिनों में भगत सिंह लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे। जिसे उनके वकील एक दिन पहले लेकर आये थे। फांसी से पहले जेल अधिकारियों ने सभी कैदियों को अपनी-अपनी सेल में जाने का निर्देश दिया था। जब कैदियों ने इसका कारण पूछा तो बताया गया कि यह आदेश ऊपर से आया है। इसके बाद 23 मार्च 1931 को शाम 7:33 बजे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को गुप्त रूप से फांसी दे दी गई।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago