होम / Breaking: PM मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, देश को दिलाई एकता की शपथ

Breaking: PM मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, देश को दिलाई एकता की शपथ

• LAST UPDATED : October 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Breaking: पीएम मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर देश को एकता की शपथ भी दिलाई। सरदार पटेल देश के पहले गृह मंत्री बने थे और उन्होंने आजादी के बाद भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाते है।

PM मोदी ने किया ट्वीट

PM मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए आज भी उनकी प्रतिबद्धता सभी का मार्गदर्शन करती है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण समर्पण को याद करते हैं, जिससे उन्होंने हमारे राष्ट्र के भाग्य को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है. हम हमेशा उनकी ऋणी रहेंगे।

पुष्पांजलि समारोह में कई नेता हुए शामिल

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई नेताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, धनखड़, शाह और अन्य नेताओं ने भारत के प्रथम गृह मंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। पटेल चौक पर हुए समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।

Also Read: MP Election 2023: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट,…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox