होम / Candle March Protest: कोलकाता में महिला डॉक्टर की मौत पर, AIIMS भोपाल के डॉक्टरों ने किया कैंडल मार्च विरोध प्रदर्शन

Candle March Protest: कोलकाता में महिला डॉक्टर की मौत पर, AIIMS भोपाल के डॉक्टरों ने किया कैंडल मार्च विरोध प्रदर्शन

• LAST UPDATED : August 11, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Candle March Protest: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला PGT की मृत्यु ने देशभर में हलचल मचा दी है। शनिवार को भोपाल AIIMS के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला, जबकि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने CBI जांच की मांग की।

महिलाओं की सुरक्षा पर बात

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा, “महिलाएं उन परिसरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, जहां हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं।” उन्होंने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

निर्भया कांड से तुलना

इस बीच, राजनीतिक दलों ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। बीजेपी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना को “शर्मनाक और भयावह” बताते हुए इसे दिल्ली के निर्भया कांड से तुलना की।

CBI जांच की मांग

बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी CBI जांच की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में न्याय के लिए रैली निकाली।

घटना ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्षी दल राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox