India News MP (इंडिया न्यूज़), Candle March Protest: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला PGT की मृत्यु ने देशभर में हलचल मचा दी है। शनिवार को भोपाल AIIMS के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला, जबकि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने CBI जांच की मांग की।
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा, “महिलाएं उन परिसरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, जहां हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं।” उन्होंने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
इस बीच, राजनीतिक दलों ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। बीजेपी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना को “शर्मनाक और भयावह” बताते हुए इसे दिल्ली के निर्भया कांड से तुलना की।
बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी CBI जांच की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में न्याय के लिए रैली निकाली।
घटना ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्षी दल राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…