इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update Today 17 April 2022: रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,150 नए मामले सामने आए हैं , जो कल की तुलना में 175 अधिक है। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 11,558 हो गए। दैनिक मामले की सकारात्मकता दर 0.31 प्रतिशत रही। हालाँकि, साप्ताहिक सकारात्मकता दर में मामूली वृद्धि देखी गई क्योंकि यह वर्तमान में 0.27 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 954 COVID मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,08,788 हो गई है।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 461 नए मामले मिले हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। ढाई महीने बाद संक्रमण दर बढ़ी है। संक्रमण की दर 5.33 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 25 फरवरी को 460 नए मामले मिले थे व 15 मार्च को दो मरीजों की मौत हुई थी। उधर, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोई भी मौत नहीं हुई है।
हालांकि इससे एक दिन पहले राज्य में 69 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी। देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। शनिवार को देश में कोरोना के 975 नए मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 949 नए मामले मिले थे।
कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,558 एक्टिव केस ही रह गए हैं।
(Corona Update Today 17 April 2022)
Read More : Mesh Rashifal Today 17 April 2022 आज का मेष राशिफल
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…