होम / भारत में 2,288 नए COVID मामले दर्ज COVID-19 Update Today 10 May 2022

भारत में 2,288 नए COVID मामले दर्ज COVID-19 Update Today 10 May 2022

• LAST UPDATED : May 10, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

देशभर में Covid-19 के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह पिछले 24 घंटों में देशभर में Covid-19 के 2,288 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है।

देश में इतने लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में Covid से 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,044 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,63,949 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,90,50,86,706 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

कुल इतने एक्टिव केस

COVID-19 Update Today 10 May 2022

भारत में 2,288 नए COVID मामले दर्ज

सोमवार को देश में कोरोना के 3,207 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को देश में कोरोना के 3,451 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 19,637 एक्टिव केस हो गए हैं।

ये भी पढ़े : भारत में 3,207 नए COVID मामले दर्ज, 29 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 9 May 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox