इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
देशभर में Covid-19 के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह पिछले 24 घंटों में देशभर में Covid-19 के 2,288 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है।
पिछले 24 घंटे में Covid से 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,044 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,63,949 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,90,50,86,706 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।
सोमवार को देश में कोरोना के 3,207 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को देश में कोरोना के 3,451 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 19,637 एक्टिव केस हो गए हैं।
ये भी पढ़े : भारत में 3,207 नए COVID मामले दर्ज, 29 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 9 May 2022
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…