होम / देश में Corona संक्रमण के आये 2,380 नए मामले Covid-19 Update Today 21 April 2022

देश में Corona संक्रमण के आये 2,380 नए मामले Covid-19 Update Today 21 April 2022

• LAST UPDATED : April 21, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Covid-19 Update Today 21 April 2022: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नज़र आ रहा है। आज फिर इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 13,433 हो गई जो कि चिंता का विषय है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी 

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 56 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,062 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 1,231 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,87,07,08,111 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

कुल इतने एक्टिव केस

Covid-19 Update Today 21 April 2022

बुधवार को देश में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को देश में कोरोना के 1,247 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,433 एक्टिव केस हो गए हैं। दैनिक मामलों की सकारात्मकता दर में भी 0.49 प्रतिशत (बुधवार को) से 0.53 प्रतिशत (गुरुवार को) की वृद्धि देखी गई। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.38 प्रतिशत (बुधवार को) से बढ़कर 0.43 प्रतिशत (गुरुवार को) हो गई।

(Covid-19 Update Today 21 April 2022)

Read More : असम पुलिस ने गुजरात वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार किया Jignesh Mevani Arrested

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox