होम / भारत में 3, 451 नए COVID मामले दर्ज, 40 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 8 May 2022

भारत में 3, 451 नए COVID मामले दर्ज, 40 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 8 May 2022

• LAST UPDATED : May 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

देश में पिछले कुछ दिन से COVID-19 के नए मामलों का आंकड़ा तीन हजार से ज्यादा सामने आ रहा है। देश में COVID-19 मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कल के बजाय आज सुबह तक बीते 24 घंटों में कम नए केस सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में covid 19 के 3,451 नए मामले मिले हैं। कल कोरोना (corona) के 3,805 नए केस सामने आए थे। इस तरह कल के मुकाबले आज 350 कम केस सामने आए हैं। 24 घंटों में कोरोना के 40 मरीजों की मौत हो गई।

कुल इतने एक्टिव केस

COVID-19 Update Today 8 May 2022

COVID-19 Update Today 8 May 2022

कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 20635 हो गए हैं। कोविड-19 की देश में कुल संक्रमण दर भी 0.05 फीसदी हो गई है। इसी के साथ देश में दैनिक सकारात्मकता दर 0.96 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.83 प्रतिशत पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से ठीक होने वालों की दर में कमी आई है। यह 98.74 प्रतिशत पर है।

Read More : भारत में 3805 नए COVID मामले दर्ज 22 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 7 May 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox