होम / MP: चुनावी सरगर्मी हुई तेज, शिवराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी के भारतीय होने पर है संदेह

MP: चुनावी सरगर्मी हुई तेज, शिवराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी के भारतीय होने पर है संदेह

• LAST UPDATED : March 17, 2023

MP: इस वर्ष देश के लगभग 10 राज्यों में चुनाव है। मध्यप्रदेश का भी ये चुनावी साल है। ऐसे में अगर जुबानी जंग ना हो तो फिर चुनाव का फैसला हमें मिल नहीं पाएगा। इसी जंग को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर से मैदान पर उतरे है। इस बार मैदान मध्य का नहीं बल्कि दक्षिण का है। बता दें कि इस वर्ष कनार्टक में भी चुनाव भी होना है।

इसी दौरान कर्नाटक के विजयनगर में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर इशारा करते हुए कहा कि “कोई भी सच्चा देश भक्त अपने देश के बारे में दूसरे देशों में जाकर अनर्गल बात नहीं करता है। विदेश जाकर अपने देश की आलोचना करना, किसी भी सच्चे भारतीय की पहचान नहीं है। मुझे तो उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है।” शिवराज सिंह के इस बयान के बाद दोनों पार्टियों के बीच बहस बाजी शुरु हो गयी है।

  • सज्जन सिंह का पलटवार
  • देश की अखंडता के लिए परिवार हुआ कुर्बान
  • कर्नाटक का सम्पूर्ण विकास करेगी भाजपा

सज्जन सिंह का पलटवार

कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इस बात का जबाव देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी पहले अपना DNA टेस्ट कराएं। गांधी परिवार ने तो देश के लिए जान भी कुर्बान किया है। जबकि इनके परिवार में तो किसी ने नाखून भी नहीं कटाया होगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अपने प्रदेश में तो चल नहीं रहा और ये अपनी कलाकारी दिखाने कर्नाटक गए है। 25 हजार घोषणाएं कर तो कर दीं है लेकिन इनके अधिकारी इसे पूरा करने को तैयार ही नहीं हैं।

देश की अखंडता के लिए परिवार हुआ कुर्बान

सज्जन सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी उस परिवार का हिस्सा हैं जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इतना ही नहीं आजादी मिलने के बाद उनकी दादी की हत्या हो जाती है, उनके पिता की भी हत्या हो जाती है। इनके पूरे परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया था। इस परिवार पर प्रश्न उठाने से पहले एक बार जरुर सोचना चाहिए।

कर्नाटक का सम्पूर्ण विकास करेगी भाजपा

डबल इंजन की सरकार की तारीफ करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि ये सरकार कर्नाटक के जनता की तकदीर बदल रही है। मोदी जी और बोम्मई जी की सरकार कनार्टक के जनता के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का इंतजाम कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने किसानों को 6 हजार रुपए दिए थे। फिर कर्नाटक में बोम्मई जी ने उसमें 4 हजार रुपए और मिलाकर किसानों को 10 हजार रुपए की मदद की है। इस डबल इंजन की सरकार ने विकास को तेज गति दी है। जिससे आज कर्नाटक भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है।

ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनाव के समय लाडली बहिन की याद आई है- दिग्विजय सिंह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox