देश

अस्पतालों में छुट्टी पर राजनीति! विपक्ष बोला- राम राज में ऐसा नहीं होता

India News(इंडिया न्यूज), Opposition on Ram Mandir: केंद्र सरकार द्वारा संचालित किये जाने वाले चार अस्पतालों ने फैसला किया है कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। अब इस फैसले पर विपक्षी दल के नेताओं ने अस्पताल सेवाएं बंद करने को लेकर सवाल उठाए हैं। इन अस्पतालों में एम्स दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग अस्पताल शामिल हैं। हालांकि ओपीडी सेवाएं दोपहर 2.30 बजे के बाद शुरू होंगी।

बता दें, एम्स दिल्ली की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि संस्थान 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगा। राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओर से भी ऐसा ही नोटिस जारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है रूटीन सर्विस और लैब सर्विस बंद करने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग में भी इसी तरह के नोटिस को जारी किए है।

सिब्बल- रामराज्य में ऐसा नहीं होता

नोटिस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद करने पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एम्स ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी बंद कर दी है। रामराज्य में ऐसा कभी नहीं होता।

सांसद प्रियंका ने कसा तंज

नोटिस को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, ‘नमस्कार इंसानों। 22 तारीख को कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो जाएं और अगर कोई इमरजेंसी है तो दोपहर 2 बजे के बाद का समय तय करें, क्योंकि एम्स दिल्ली मर्यादा पुरूषोत्तम राम के स्वागत के लिए समय निकाल रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे आश्चर्य है कि भगवान राम अपने स्वागत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवधान पर भी सहमत हुए होंगे. हे राम हे राम!’

ये भी पढ़े:

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago