देश

Ujjain Mahakal Temple: 22 जनवरी को उज्जैन के महाकाल मंदिर और इस्कान मंदिर में मनेगी दिवाली, होगा खास महोत्सव

India News (इंडिया न्यूज), Ujjain Mahakal Temple: 22 जनवरी को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा का महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर प्रशासन लगातार बैठक कर रहा है। जानकारी के अनुसार मंदिर में 22 जनवरी का भव्य पुष्प व विद्युत सज्जा होगी। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

5 लाख लड्डू भेजे जा रहे हैं अयोध्या

संदीप कुमार सोनी मंदिर प्रशासक ने बताया एमपी में शासन व मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भव्य उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। सीएम मोहन यादव की मंशा के अनुरूप विशेष पैक में 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जा रहे हैं।

आपको बता दें मंदिर में आयोजित होने वाले उत्सव को अंतिम रूप देने के लिए बैठक का दौर जारी है। कई हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण करने पर भी विचार किया जा रहा है।

22 जनवरी की शाम प्रज्वलित करेंगे हजारों दीपक

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा का उत्सव मध्य प्रदेश के उज्जैन के इस्कान मंदिर में भव्य रूप व धूम धाम से मनाया जाएगा। शाम के समय गोधूलि बेला में हजारों दीपो को प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। सात ही शाम 5 बजे से रात तक भंडारे का आयोजन होगा। रात 8 बजे श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 21 जनवरी को महानगर संकीर्तन निकाला जाएगा।

इस्कान प्रबंधन को मिली 4 एकड़ जमीन

PRO राघव पंडित दास ने बताया कि भारत सरकार ने समूचे इस्कान को अयोध्या में आमंत्रित किया है। यहां सरकार ने इस्कान प्रबंधन को करीब 4 एकड़ जमीन दी है। उज्जैन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के इतर इस्कान प्रबंधन 20 जनवरी से 1 माह के लिए अयोध्या में दी गई 4 एकड़ जमीन पर कैंप लगाएगा, 20 से 26 जनवरी तक आमंत्रित अतिथियों के लिए व्यवस्था रहेगी। 27 जनवरी से राम मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

प्रतिदिन 5 हजार लोगों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था

इसमें प्रतिदिन 5 हजार लोगों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, हरि नाम कीर्तन के लिए इस्कान मंदिर से 15 लोगों का दल अयोध्या जा रहा है। 5 बसों के द्वारा करीब 2 लाख श्रीमद् भगवत गीता और अन्य धार्मिक पुस्तकों को निशुल्क वितरित करने के लिए भेजा जा रहा है।

इस्कान मंदिर दिल्ली से बैलगाड़ी के साथ श्रीराम पदयात्रा निकाली जा रही है, जो, वृंदावन, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। मार्ग में इस पदयात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago