Categories: देश

आईटीवी नेटवर्क निभा रहा सामाजिक सरोकार : अनुराग ठाकुर

  • सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए जा रहे जन कल्याणकारी कदम

इंडिया न्यूज, New Delhi News | Shakti Awards 2022 : आईटीवी नेटवर्क की तरफ से वी वुमेन वॉन्ट शक्ति अवॉर्ड्स’ 2022 की तरफ से नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपालों और मंत्रियों ने शक्ति पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। जिसमें राष्ट्रमंडल पदक विजेता, पैरालिंपियन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, डॉक्टर, अभिनेता, डिजाइनर और डिजिटल की शख्सियत शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की।

आईटीवी नेटवर्क कर रहा सराहनीय कार्य : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

MP Karthik Sharma handing over the Great India Run torch to Union Minister Anurag Thakur

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईटीवी नेटवर्क की तरफ से करवाया गया यह कार्यक्रम सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईटीवी नेटवर्क देश सेवा, समाजसेवा और देशभक्ति संबंधित कई मुहिम चलाता है। अभी पिछले दिनों ही आईटीवी नेटवर्क की तरफ से श्रीनगर के लाल चौक से नई दिल्ली तक द ग्रेट इंडिया रन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था।

829 किलोमीटर की इस यात्रा में 11 धावकों ने लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया। अनुराग ठाकुर ने बताया कि आईटीवी नेटवर्क की तरफ से कोरोना काल में लोगों को लंगर वितरित किया गया था। वहीं घर-घर जाकर मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए गए थे। खेलों को बढ़ावा देने में भी आईटीवी नेटवर्क अहम योगदान निभा रहा है। आईटीवी नेटवर्क की तरफ से प्रो रेसलिंग लीग, प्रो कबड्डी लीग जैसे टूर्नामेंट्स का आयोजन करवाया गया। जिससे भारतीय खिलाड़ियों को दूसरे देश के खिलाड़ियों के साथ खेलकर नई चीजें सीखने को मिलेंगी।

अनुराग ठाकुर ने आईटीवी नेटवर्क को ऐसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सांसद कार्तिक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को द ग्रेट इंडिया रन की मशाल सौंपकर उनका अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने सांसद कार्तिक शर्मा को ऐसे ही आयोजन भविष्य में करवाने के लिए प्रेरित किया।

सांसद कार्तिक शर्मा ने सरकार की नीतियों को सराहा

सांसद कार्तिक शर्मा ने द ग्रेट इंडिया रन की मशाल देकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अभिवादन किया। कार्तिक शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। कार्तिक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं के पक्ष में कई अहम फैसले लिए हैं।

कार्तिक शर्मा ने कहा कि देश में ट्रिपल तलाक एक ऐसा रोग बन गया था जिसका इलाज समय पर न किया जाता तो देश में सांप्रदायिकता बड़े स्तर पर फैल जाती। कार्तिक शर्मा ने कहा कि महिलाओं को बात-बात पर तलाक दे दिया जाता था। चाय में चीनी कम तो तलाक, खाना बनाने में देरी पर तलाक, देर से घर आने पर तलाक।

इस कुरीति को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ट्रिपल तलाक पर रोक लगाने के लिए कानून पारित किया। जिसका कई सांप्रदायिक ताकतों ने विरोध किया, लेकिन देश की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में आवाज उठाई और कानून लागू करने के लिए धन्यवाद किया।

इसके साथ ही कार्तिक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खूब तरक्की कर रहा है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को पुरूषों के बराबर काम करने का हक दिया। भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इतना कहते हुए कार्तिक शर्मा ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अतिथियों को धन्यवाद किया।

Read More : आईटीवी नेटवर्क ने ‘वी वीमेन वांट : शक्ति अवॉर्ड्स’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

Also Read : खेलो इंडिया अंडर-16 महिला हॉकी लीग : प्रतियोगिता का पहला चरण कुछ रोमांचक एक्शन के साथ समाप्त

Also Read : एमपी: इंदौर सेंट्रल जेल के कैदियों ने गणेश चतुर्थी के लिए बनाई इको फ्रेंडली मूर्तियां

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago