होम / Amit Sah: 11 घंटे में 11 लाख पौधे लगाकर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमित शाह करेंगे 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ

Amit Sah: 11 घंटे में 11 लाख पौधे लगाकर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमित शाह करेंगे 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Amit Sah: मध्य प्रदेश में 14 जुलाई को 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ किया जाएगा। इंदौर में एक कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेज खोला जा रहा है।

मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इन कॉलेजों को नई शिक्षा नीति के तहत खोला जा रहा है। इनमें पढ़ाए जाने वाले विषय रोजगार को ध्यान में रखकर पढ़ाए जाएंगे और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हर कॉलेज को केंद्र सरकार की ओर से 22 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

14 जुलाई को बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी साझा किया कि इंदौर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बड़े पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इंदौर में लगातार पौधरोपण किया जा रहा है और अब तक कुल 10 लाख पौधे लग चुके हैं। इंदौर में 51 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में विजयवर्गीय ने आगे बताया कि 11 घंटे में एक जगह पर कुल 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

Also Read:-PRO Suicide: मंत्री की PRO ने उठाया खौफनाक कदम, आखिर क्या थी वजह?

हर साल 51 लाख पौधारोपण

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह विशाल पौधारोपण अभियान आम लोगों की भागीदारी से चलाया जा रहा है। इसी जनभागीदारी के तहत प्रदेश में 20 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा गया है। वनों के नाम सामाजिक कार्य करने वाले महापुरुषों के नाम पर है। विजयवर्गीय ने कहा कि हर साल इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

Also Read:-MP Con Women: 1 महिला, 5 पति और धोखाधड़ी का जाल, कभी बदला नाम तो कभी धर्म

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox