होम / Love Jihad: हिंदू बनकर लड़की से की दोस्ती, धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

Love Jihad: हिंदू बनकर लड़की से की दोस्ती, धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

• LAST UPDATED : July 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Love Jihad: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर एक लड़की से क्लब नाईट में दोस्ती की और अपने जाल में फांसा। लड़की ने भी बिन कुछ सोचे-समझे लड़के की सारी बात को सच मान लिया। जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 24 बताई गई है जो अपने पति से अलग रहती थी। आरोपी की पहचान समीर खान उर्फ़ आशु पटेल के नाम से हुई है। लड़की से जान पहचान बढ़ाने के बाद लड़के ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़के ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। लड़की के मना करने के बाद लड़के ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।

Read More: Kalki 2898 AD: फिल्म में इस एक्टर ने निभाया है अहम किरदार, फिर भी नहीं ली कोई फीस

क्या है पूरा मामला

आपको बता दे की इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बयान देने के दौरान लड़की ने बताया कि युवक ने न केवल उसके साथ शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसे लगातार डराता रहा और साथ ही धमकी देता रहा। पुलिस जाँच में जुट गई है और समीर खान की तलाश जारी है।

Read More: Lokpath Mobile App: अब बस गड्ढों की फोटो खींच कर भेजने से होगा काम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox