होम / MP News: शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण

• LAST UPDATED : October 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। केवल वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में महिलाओं को लिए 35% आरक्षण का फार्मूला लागू किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ये सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है

बता दें कि सीाएम शिवराज की सरकार ने महिलाओं के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार एमपी में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% का आरक्षण मिलेगा। CM शिवराज सिंह की घोषणा के बाद प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। 

वन विभाग में नहीं लागू होगा फैसला 

बता दें कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1997 को संशोधित किया है। ये 35% आरक्षण का फार्मूला वन विभाग को छोड़कर बाकी सभी विभागों में लागू किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार का बड़ा कदम है। सरकारी नौकरी में CM के आदेश के बाद महिलाओं के कोटा फिक्स किया गया है।

महिलाओं को मिले 1500 रुपये 

बता दें कि इससे पहले भी CM शिवराज ने महिलाओं के लिए अहम ऐलान किए है। लाडली बहना योजना के तहत शिवराज सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये महिलाओं के खाते में भेजे है। CM शिवराज पहले ही कह चुके हैं कि आगे चल कर ये राशि बढ़ा दी जाएगी और ये राशि 3000 रुपये महीने हो सकती है।

Also read: PM Modi: एमपी में PM मोदी का दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox