होम / Shankar Lalwani: जानिये कौन है शंकर लालवाणी जिन्हें मिले दूसरी बार भी 11 लाख से अधिक वोट

Shankar Lalwani: जानिये कौन है शंकर लालवाणी जिन्हें मिले दूसरी बार भी 11 लाख से अधिक वोट

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), Shankar Lalwani: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शंकर लालवाणी ने इंदौर से एक बार फिर ‘महारिकॉर्ड’ बनाया है। लगातार दूसरी बार उन्हें 10 लाख से अधिक वोट मिले हैं। इस बार लालवाणी को 12.26 लाख वोट प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के संजय सोलंकी केवल 51,659 वोट ही ले सके।

2019 में भी भारी वोटों से जीत मिली

2019 में भी लालवाणी को यहां से 10.68 लाख वोट मिले थे। तब उन्होंने कांग्रेस के पंकज सांघवी को 5.47 लाख वोटों से हराया था। इस तरह लालवाणी ने न सिर्फ लगातार जीत दर्ज की, बल्कि वोटों की संख्या के मामले में भी नया रिकॉर्ड कायम किया।

इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष रह चुके

लालवाणी की यह कामयाबी उनकी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। वे पहले इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2019 में पहली बार सांसद बने लालवाणी ने शुरू से ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की।

पारवारिक इतिहास ( Shankar Lalwani)

मूल रूप से सिंधी परिवार से आने वाले लालवाणी का जन्म इंदौर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मध्य प्रदेश आया था। वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से बी.टेक करने के बाद उन्होंने 1994 में राजनीति में कदम रखा।
इंदौर से टिकट
शुरुआत में इंदौर नगर निगम कार्पोरेटर रहे लालवाणी ने 2013-18 के दौरान इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी का नेतृत्व किया। यहीं से उनकी राजनीतिक पारी नई ऊंचाइयों को छूने लगी। 2019 में भाजपा ने उनपर भरोसा जताते हुए इंदौर से टिकट दिया और वो जीत गए।
इस जीत से लालवाणी का जनाधार मजबूत होगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। आने वाले समय में उनकी राजनीतिक महत्त्वाकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox