होम / Contract health workers strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का पांचवा दिन, ह्यूमन चेन बनाकर जमकर करी नारेबाजी

Contract health workers strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का पांचवा दिन, ह्यूमन चेन बनाकर जमकर करी नारेबाजी

• LAST UPDATED : December 19, 2022

इंडिया न्यूज,  डिंडौरी (Dindori-Madhya Pradesh)

Contract health workers strike: संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहा है। जिसके चलते डिंडौरी जिले में अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज पांचवे दिन सूत्री मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट तिराहे के पास पुलिस परेड ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों और मानव श्रृंखला बना कर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करी।

जिसके चलते संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि चिकित्सा सेवा में आने के बाद मानव सेवा करना ही उनका धर्म बन चुका है, स्वास्थ्यकर्मि यह हड़ताल बहुत ही दुखी मन से कर रहे हैं। पर सरकार हमारी मांगो पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते मजबूरी में हमे हड़ताल पर जाना पड़ा है। इसी के चलते अब जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है। तबतक संविदा में नियुक्त सभी स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर ही रहेंगे। आपको बता दें कि इस हड़ताल में लगभग 35 हजार र्कमचारी शामिल है।

यह भी पढ़े: Suicide in Mandsaur: आत्महत्या के बाद सोशल मिडिया पर महाभारत के टाइटल सांग पर सब इंस्पेक्टर के डांस का वीडियो वायरल

यह है मांगे 

संविदा कर्मचारियों ने मीडिया संवाददताों से बातचित करतेकहा कि अधिकारी कर्मचारीयों कि 2 सूत्रीय मांगे है।

 

. कर्मचारीयों का कहना है कि उन्हें स्थाई किया जाए। साथ हि  निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल हि वापिस बुलाया जाऐ, उनकी नौकरीयां उन्हें वापिस दी जाए।

. 5 जून 2018 की नीति लागू कर नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़े: Narmada Parikrama: 4 साल की मासूम बालिका कर रही नर्मदा परिक्रमा, 2 महीने से चल रही पैदल!

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox