होम / Indore: घर तोड़कर कब्र बनाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार!

Indore: घर तोड़कर कब्र बनाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार!

• LAST UPDATED : December 1, 2022

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है। इस परिवार ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को शिकायत वापस लेने पर धमकाया। लेकिन जब वह नहीं माने। तब उन्हें घर तोड़कर कब्र बनाने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने इसे आपसी विवाद का मामला बताया है।साथ ही पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़े: Bhopal: MBA के छात्र ने रीक्रिएट किया 3 इडियट्स का सीन, बर्तन धोने की मिली सजा,                           वीडियो वायरल!

दरसअल इंदौर के बाणगंगा के कुमेड़ी निवासी मुकेश जायसवाल और आरती जायसवाल ने चार नवंबर को अपने पड़ोसी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जावेद ने शाहरुख और अजीज के साथ मिलकर दर्ज शिकायत वापस नहीं लेने पर उनका घर तोड़कर वहां कब्र बनाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने फिर पुलिस में शिकायत करी

पेशेवर अपराधी है शाहरुख खान

बाणगंगा थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि इस मामले का एक आरोपी शाहरुख खान इस समय जेल में बंद है,  जानकारी मिली है कि शाहरुख एक पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले से ही कई सारे केस दर्ज हैं। वह उज्जैन के नजरपुर इलाके का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Ravina Tondon: रवीना टंडन ने भोपाल की सड़कों पर दौड़ाई स्‍कूटी, जी भरकर कर रही है मस्ती, देखें              वीडियो

राजेंद्र सोनी ने बताया कि इस मामले के आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है,क्योंकि उन्होंने धर्म परिवर्तन की धमकी भी दी थी। दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी। जिसके चलते दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान शाहरुख ने धमकी दी।  पुलिस ने बताया कि जावेद के खिलाफ यह तीसरा मामला है।

ये भी पढ़ें: Balaghat: भरवेली अंडरग्राउंड माइनिंग में काम के दौरान 1 मजूदर              की मौत हो गई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox