किताब में कन्या भ्रूण हत्या पर लेखिका ने लिखा है कि ब्राह्मण, ठाकुर और गुर्जर इस काम को ज्यादा करते हैं। वे ही अब कन्या भ्रूण हत्या के परिणाम भी भुगत रहे हैं। अपने जवान बेटों की शादी की चिंता इन्हें आए दिन सताती है। यह पुस्तक सामने आने के बाद लेखिका की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
आपको बता दें किलेखिका डा. फरहत खान घर से फरार हो गई थी।लेखिका फरहत खान पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस कानून व्यवस्था में व्यस्त हो गई। जिसके चलते मौके का फायदा उठाकर किसी आरोपित लेखिका फरारा हो गई थी। एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सोमवार को  पुलिस ने कुछ लोगों की खोजबीन शुरू की लेकिन पता चला लेखिका घर से गायब है।

Controversial Book: छात्रों में देश के प्रति नफरत फैलाने का है आरोप

शिकायतकर्ता लकी आदिवाल ने धार्मिक उन्माद, एवं राष्ट्र की संप्रभुता,अखंडता को बिगाड़ने और छात्रों में राष्ट्र के प्रति नफरत और गृह युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है। लकी का  कहना है कि आरोपितों द्वारा असत्य, निराधार, राष्ट्रविरोधी, लोक प्रशांति को भंग करने के उद्देश से राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकुल प्रभाव डालने वाले धार्मिक उन्माद फैलाने के इरादे से झूठा, हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी की गई है।

लेखक का मकसद मुस्लिम छात्रों में हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने की भावनाएं डालकर देश में आंतरिक गृह युद्ध छेड़कर राष्ट्र की संप्रभुता एवं आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना है।

यह भी पढे: Controversial Book: विवादित पुस्तक की लेखिका हुई फरार, छात्रों में देश के प्रति नफरत फैलाने का था आरोप!