Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश  में राहुल गांधी की यात्रा का आज छठा दिन है। जिसके चलते भारत जोड़ो यात्रा आज शहर के बड़ा गणपति में भगवान गणेश के दर्शनों के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए। जिस कड़ी में बड़ा गणपति पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इसमें विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सचिन यादव, अरूण यादव भी मौजूद थे।

जानकारी मिली है कि जब यात्रा सांवेर की ओर जा रही थी। तब मार्डन चौराहे के करीब दो युवकों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब नारे लग रहे थे तो यात्रा कुछ देर के लिए रूक गई। इसी दौरान राहुल गांधी ने दोनों को बुलाया लेकिन दोनो युवक राहुल के पास नहीं गए और वहां से निकल गए। जिसके बाद में यह वीडियो भाजपा के एक मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण पानेरी ने भी ट्वीट कर साझा किया।

आपको बता दें कि रविवार को राहुल गांधी की यात्रा महू से इंदौर पहुंची थी। जिसके बाद रात को राहुल गांधी ने राजवाड़ा पर लोगों को संबोधित किया था। राहुल गांधी शहर के बड़ा गणपति में भगवान गणेश के दर्शनों के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए। सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इसमें विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सचिन
यादव, अरूण यादव सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही यहां पहुंच चुके थे।

 

दिग्विजय सिंह भी सुबह बड़ा गणपति पहुंचे। इनके साथ वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भी शामिल हुए। राहुल गांधी की यात्रा सुबह करीब सवा छह बजे बड़ा गणपति से शुरू हुई। कुछ आगे बढ़ने के बाद राहुल गांधी ने कुछ देर साइकलिंग भी की। इस दौरान विधायक जीतू पटवारी उनके साथ दौड़ लगा रहे। यहां से कुछ देर आगे बढ़ने के बाद सांवेर रोड पर स्थित मेरी मर्जी होटल के पास यात्रा कुछ देर के लिए रूकी।