Congress: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ऐसा फैसला लिया है। जिसने सबको हैरान करकर रख दिया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। दिग्विजय सिंह ने पीसीसी (PCC) चीफ कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने होर्डिंग्स और पोस्टर पर अपनी फोटो न लगाने की अपील की है।
दिग्विजय सिंह ने पत्र में क्या लिखा है ?
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से अनुरोध करते हुए पत्र में लिखा, ‘आपसे अनुरोध है कि यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए जो सामग्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार की जा रही है, उसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के नाते आपकी फोटो का उपयोग किया जाना उचित होगा। मेरा निवेदन है कि पीसीसी द्वारा प्रकाशित सामग्री में मेरा फोटो का उपयोग नहीं किया।
पढ़िए पूरा पत्र
![](https://indianewsmp.com/wp-content/uploads/2022/10/तैटर-207x300.png)
मध्य प्रदेश में सियासत गरमाई
दिग्विजय सिंह के इस पत्र के बाद शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का इंटरनल सर्वे कहता है कि जहां-जहां दिग्विजय सिंह की फोटो लगती है, वहां वोट कम हो जाते हैं। इसलिए उनकी फोटो नहीं लगाई जा रही है। दिग्विजय सिंह की फोटो न लगना केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश है। दिग्विजय पत्र लिखकर सिर्फ अपनी फेस सेविंग कर रहे हैं। फोटो न लगना पहले से तय था, वह सिर्फ इज्जत बचाने के लिए पत्र लिख रहे हैं, क्योकि कांग्रेस में फोटो पॉलिटिक्स चल रही है।