होम / Khandwa: खंडवा के कमलिया गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या!

Khandwa: खंडवा के कमलिया गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या!

• LAST UPDATED : December 12, 2022

Khandwa: खंडवा जिले के ग्राम कमलिया से पत्नी की हत्या का मामला सामने आ रहा है। जहां पर रविवार रात को  घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी। जिसके चलते अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपित पति ने मोहल्ले में ही रहने वाले, अपने साले को बताया की उसकी पत्नी बेहोश हो गई है। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढे: Dindori: डिंडौरी के कलेक्टर को शराबी शिक्षक ने दी मारने की धमकी!

घटना के समय घर में तीन छोटे बच्चे के अलावा कोई मौजूद नहीं होने से विवाद का कारण पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिली है कि आरोपित भी घटना के बाद से फरार है।

आपको बता दें कि हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद। मायके वालों ने हत्या का आरोप उसके पति भोलू पर लगाया है। जानकारी मिली है कि रविवार शाम करीब पांच बजे मजदूरी कर बहन घर लौटी थी। बताया जाता है कि घर पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें पति भोलू सिंह ने लकड़ी से मारपीट करने के बाद पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढे: Indore: इंदौर में पब केे बाहर युवती ने किया जोरदार गिरफ्तार हंगामा, पुलिस की गाड़ी के सामने भी लेट गई!

इसके बाद रात करीब 9 बजे जीजा भोलू ने घर आकर मुझे बताया कि उसकी बहन बेहोश है और उठ नहीं रही है। इतना बता कर वह फरार हो गया। घर जाकर देखा तो माया बाई की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि भोलू मजदूरी करता था वह हमेशा पत्नी से झगड़ा भी करता था। माया बाई के तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ा बच्चा करीब 8 साल का है। शादी को 12 साल से अधिक हो चुके हैं।

यह भी पढे: Panna: पीएम मोदी की हत्या वाले बयान पर बुरे फंसे कांग्रेस के राजा पटेरिया, FIR दर्ज!

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार सुबह महिला के शव का जिला अस्पताल खंडवा में पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपित भोलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढे: Attack on PM Modi: पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का 1 वीडियो वायरल, कहा- पीएम मोदी की हत्या करनी होगी, एफआईआर के निर्देश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox