Categories: विदेश

Indore: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की मर्सीडिज का फोड़ा कांच, लैपटाप चोरी कर ले गए बदमाश!

Indore: इंदौर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है, कि पहले इनका कहर आम जनता पर बरप रहा था। लेकिन अब विधायकों पर भी बरप रहा है।

दरसअल बुधवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की की कार का कांच फोड़कर बदमाशों ने लैपटाप चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। बताया जा रहा है कीलेपटाप में जरुरी सामग्री है। पुलिस ने जानकारी दी की संजय पुत्र माणकचंद जैन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े: Sagar Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गुस्साए लोगों ने लगाई ट्रक में आग!

संजय विधायक संजय शुक्ला ही कार चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे विधायक संजय शुक्ला की मर्सीडिज कार बाणगंगा में दिनेश शुक्ला के बाड़े में खड़ी कर दी थी। कार में एपल कंपनी का लेपटाप  रखा हुआ था। सुबह आया तो कार का बीच वाला कांच फूटा मिला। उसमें से लेपटाप गायब था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आसपास तलाश किया लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जानकारी मिली है की पुलिस तकनीकी जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है।

यह भी पढ़े: CM Shivraj Suspends CEO: CM शिवराज का एकशन, मंच से ही जनपद सीईओ को कर दिया सस्पेंड!

इस्से पहले न्यू द्वारकापुरी में चोरों ने कैफे संचालक के सूने घर को निशाना बनाया। बुधवार को रात में चोर घुस गए। चोर घर से सोने की चेन-अंगूठी, चांदी के सिक्के और लगभग एक लाख रुपये नकदी चुरा कर ले गए।

गौरतलब है की मध्यप्रदेश में बदमाशों के होसले तेजी से बढ़ रहे है। क्षेत्र में आये दिन चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे है। जिसके चलते जरूरत है कि मध्यप्रदेश सरकार इन बदमाशों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाए। जिससे प्रदेश की जनता सुख शांति से बिना बदमाशों के डर के रह पाए।

यह भी पढ़े: Sehore: नौकरी लगवाने के नाम परकरता था फ्रॉड, शातिर ठग को पुलिस ने दबोचा!

Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago