Categories: विदेश

Indore: एक करोड़ देने के बाद भी पति कर रहा दहेज की मांग, महिला ने लगाई मदद की गुहार

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से महिला को प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि महिला को उसका पति दहेज की मांग करता था , और नॉनवेज खाने के लिए भी मजबूर करता था। साथ ही वह उसके साथ मारपीट करता था। जिसको लेकर महिला ने मामला दर्ज कराने के साथ आरोपी पति पर कई गभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी की शिकायत के अनुसार उसका पति जबरन उसे नॉनवजे खिलाता था, और उसके नॉनवेज खाने से मना करने पर उसे दिनभर भूखा रखता था।

2016 में रचाई थी शादी

महिला ने बताया की उसकी शादी मार्च 2016 में जयपुर के रहने वाले अंकित फतेहपुरिया के साथ हुई थी। शादी में दहेज के रूप में लड़की के पिता ने सोना-चांदी, हीरे के गहने साथ ही करीब एक करोड़ रुपए का दहेज दिया था। इसके अलावा शादी भी काफी धूमधाम से की थी। लेकिन विवाह के दो महीने बाद ही अंकित और उसके घरवालों ने फिर से दहेज के लिए छोटी छोटी बातों पर उसको परेशान करना शुरू कर दिया। इतना दहेज लेकर भी आरोपी का पेट नहीं भरा। आरोपी पति महिला से उसके पिता के घर से एक करोड़ रुपए लाने को कहे थे। जब महिला इसका विरोध करती तो पति उसको गंदी गंदी गालियां देता और उसके साथ मारपीट करता था। साथ ही उसका घर से निकलना तक बंद करवा दिया था। जयपुर में महिला की बुआ रहती हैं। उनसे मिलने के लिए भी नहीं जाने देता था। न ही किसी से फोन पर बात करने देता था।

पीड़िता ने आगे बताया की पति को पता था की वो शाकाहारी है। लेकिन इसके बावजूद वह उसको होटल में ले जाकर नॉनवेज खाने पर मजबूर करता था। नॉनवेज ना खाने पर महिला को  बिना कुछ खाना खिलाए घर ले आता, दिन दिनभर भूखा रखता और कमरे में बंद करके पीटता था।

मामला हुआ दर्ज

शादी के एक साल बाद आरोपी पति ने महिला को अपने घर से निकाल दिया। उसके परिजनों ने अंकित और उसके घरवालों को समझाने की काफी कोशिश करी लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद महिला ने सख्त कदम उठाते हुए इंदौर महिला थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाया। साथ ही  इंसाफ की गुहार लगाकर पति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करी। महिला के आधार पर उसके पति अंकित फतेहपुरिया के खिलाफ 498 – A, 232, 294, 506,और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3,4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और जांच शुरु कर दी गई है।

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago