होम / Bharat jodo yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, 26 नवंबर को पहुचेंगे इंदौर

Bharat jodo yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, 26 नवंबर को पहुचेंगे इंदौर

• LAST UPDATED : November 24, 2022
Bharat jodo yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुकी है। इसी के साथ अपने भाई राहुल का साथ देने के लिए बहन प्रियंका गांधी भी इस यात्रा का हिस्सा बन गई है। अब खबर निकलकर सामने आ रही है कि इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे भी यात्रा में शामिल होंगे। जिसके लिए वह 26 नंबर को इंदौर आएंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली से विमान से इंदौर पहुचेंगे। साथ ही वह संविधान दिवस के मौके पर महू जाकर जन सभा में भाग लेंगे और डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद वे इंदौर में रात को आराम करने के बाद 27 नवम्बर को वे  विमान से गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए वडोदरा जाएंगे। जहां वे चुनावी सभाएं लेंगे। 26 नवंबर को महू में भारत जोड़ो यात्रा भी आएगी। खरगे उसमें भी शामिल होंगे और राहुल गांधी के साथ चलेंगे। यह पहली बार होगा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद में मलिकार्जुन खरगे इंदौर आएंगे।

यह भी पढ़े: Shahdol: नाबालिग छात्रा से दुराचार कर की थी हत्या, आज आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर

बताया जा रहा है कि राहुल 27 नवंबर को सुबह छह बजे महू से चलेंगे और दोपहर मेें राऊ में यात्रा रुकेगी। यहां लंच लेने के बाद शाम चार बजे यात्रा शुरू होगी। जो राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्यपूरी होेकर चोइथराम मंडी की तरफ जाएगी। यहां से कलेक्टोरेेट तिराहा होते हुुए यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चिमनबाग मैदान पर जाएंगे। जहां रात को आराम किया जाएगा। जानकारी मिली है कि 27 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी। जिंसी चौराहा, किला मैदान, बाणगंगा होते हुए इंदौर -सांवेर रोड पर यात्रा पहुंचेगी।

यह भी पढ़े: Indore:मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकारी स्कूलों के छात्रों को दिए कंप्यूटर और प्रोजेक्टर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox