होम / Mile Kadam Jude Watan Yatra: आज से एमपी कांग्रेस की संदेश यात्रा, जानिए यात्रा की संपूर्ण जानकारी

Mile Kadam Jude Watan Yatra: आज से एमपी कांग्रेस की संदेश यात्रा, जानिए यात्रा की संपूर्ण जानकारी

• LAST UPDATED : January 19, 2023

इंडिया न्यूज ब्यूरो

Mile Kadam Jude Watan Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब जम्मु कशमीर में प्रवेश कर गई है। जनता से टूटे संवाद के तार को जोड़ने की लिए कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा एक बड़ी पहल है। जिसके चलते अब एमपी कांग्रेस, मध्य प्रदेश में जनता को अपने साथ जोड़नें के लिए आज एक अलग यात्रा निकालने जा रही है।

जिसको मिले कदम- जुड़े वतन के नाम से जाना जा रहा है। यह यात्रा आज 19 जनवरी से शुरू हो रही है।

1464 किलोमीटर की होगी यात्रा

जानकारी मिली है, कि मिले कदम- जुड़े वतन यात्रा 1464 किलोमीटर की होगी। जिसका नेतृत्व पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटले करने वाले हैं। साथ ही आज पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष अपने निवास से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यात्रा का उद्देश्य

बता दें कि इस यात्रा का मकसद राज्य के लोगों को एक साथ लाना है। साथ ही संविधान की रक्षा, भुखमरी, महंगाई, किसान, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों को जोड़ने का प्रयास है। यह पूरी यात्रा मध्य प्रदेश में निकाली जाएगी।

यात्रा में होंगे बहुत से कार्यक्रम

जानकारी मिली है, कि इस यात्रा के दौरान कई सारे कार्यक्रम होने वाले हैं। जैसे नुक्कड़ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, ओबीसी, एससी, एसटी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद, पदाधिकारियों के साथ बैठक, छात्रावास-अस्पताल में मुलाकात आदि।

कई जिलों से गुजरेगी यात्रा

बताया जा रहा है, कि मिले कदम- जुड़े वतन पद यात्रा 464 किलोमीटर की है। जो एमपी के कई जिले, जैसे भोपाल से शुरू होकर रायसेन, नरसिंहपुर, दमोह आदि जिलो से होकर गुजरती हुई पुरे मध्यप्रदेश में जाएगी।

बीजेपी भी निकालेंगी विकास यात्र

इसी कड़ी में भाजपा भी प्रदेश की जनता से संपर्क स्थापित करने के लिए एक फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश में विकास यात्रा भी निकलेगी। जानकारी मिली है कि इसकी जिम्मेदारी कलेक्टरों को सौंपी गई है। प्रतिदिन कलेक्टर को यात्रा की गतिविधियों की रिपोर्ट देनी होगी। उन्हें बताना होगा कि यात्रा ने कितने किलोमीटर, कितने गांव, कितने वार्ड तय किए हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, जिसके चलते एमपी में एक-दूसरे को टक्कर देने वाली दोनों पार्टियां जनता को लुभाने और अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यह यात्रा है। लेकिन अब देखना होगा कि राजनीतिक दलों के इन यात्राओं से किस दल को ज्यादा फायदा मिलेगा?

यह भी पढ़ें : MP: पीएम आवास योजनाओं के तहत मिली राशि का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox