होम / MP: अनिल अंबानी और राजेश मेहता पहुंचे महाकाल मंदिर, गर्भगृह में किया अभिषेक व पूजन

MP: अनिल अंबानी और राजेश मेहता पहुंचे महाकाल मंदिर, गर्भगृह में किया अभिषेक व पूजन

• LAST UPDATED : January 17, 2023

India News Bureau

MP: देश के नामचीन लोग जब मध्य प्रदेश आते हैं. फिर वह महाकाल के दर्शन जरूर करते हैं। जिससे पूर्व में राजनीति व फिल्म जगत से जुड़े कई लोग यहां आ चुके हैं। यहां आकर सभी भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं। उनका आशीर्वाद प्राप्त करता है।

इसी कड़ी में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी बीएमसी ग्रुप के मालिक राजेश मेहता के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक व पूजन आरती किया, और महाकाल का आशीश प्राप्त किया।

दरसअल अनिल अंबानी और राजेश मेहता इंदौर में कोकिलाबेन अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। जिसके चलते देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी महाकाल मंदिर पहुंचे। अनिल अंबानी के साथ बीएमसी ग्रुप के मालिक व उद्योगपति राजेश मेहता भी मौजूद रहे।

यहां एडीएम संतोष टैगोर ने अगवानी की। गर्भगृह में प्रवेश के लिए महाकाल मंदिर के नियमानुसार सभी ने धोती व शोला पहना। गर्भगृह में महाकाल मंदिर के पुजारी संजय गुरु व आशीष गुरु ने अभिषेक व पूजन करवाया। गर्भगृह में पूजन के बाद नंदीहाल में मंत्र उच्चारण किया गया। यहां सभी शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। महाकाल मंदिर समिति ने अनिल अंबानी का सम्मान किया।

यह भी पढ़े: MP:  मध्यप्रदेश में मौसम की बेरुखी, शीतलहर का कहर जारी, फसलों पर जमी बर्फ

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox