होम / MP: केरल के राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला को किया संबोधित, सत्ता छोड़ने वालों को बताया आदर्श

MP: केरल के राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला को किया संबोधित, सत्ता छोड़ने वालों को बताया आदर्श

• LAST UPDATED : January 17, 2023

इंडिया न्यूज, खंडवा (Khandwa -Madhya Pradesh)

MP: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को देरशाम खंडवा पहुंचे। खंडवा के किशोर कुमार भवन में उन्होंने विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति के आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में राज्यपाल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।

जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति की विश्वव्यापी स्वीकार्यता विषय पर अपना उद्बोधन दिया। राज्यपाल ने केरल से चलकर शंकराचार्य की ओंकारेश्वर में दीक्षा ग्रहण करने का बड़ा ही मार्मिक तरीके से वर्णन किया।

इतना ही नहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत में सत्ता का त्याग करने वाले लोग आदर्श हैं। भारत में ऋषि और मुनियों ने हमारे आदर्श स्थापित किए हैं। भारतीय संस्कृति में सत्ता का त्याग करने वालों की हमेशा जय जयकार हुई हैं। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए हजारों लोग किशोर कुमार भवन पहुंचे और उनका उद्बोधन सुना।

वहीं विवेकानंद व्याख्यान समिति के अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय संस्कृति की विश्वव्यापी स्वीकृति पर एक कार्यक्रम था। जिसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिरकत की। उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में अपने विचार बहुत ही सुंदर तरीके से सामने रखे। उन्होंने रामायण के श्लोकों से उदाहरण दिए। भारतीय संस्कृति की विशेषता के बारे में बताया। आप कैसे प्रगति कर सकते हैं? इस बारे में बताया। इस मामले में उनका ज्ञान बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़े: Bhind Triple Murder: ट्रिपल मर्डर के 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 अभी भी फरार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox