होम / MP: भोपाल में चल रहे आंदोलन को करणी सेना का समर्थन, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

MP: भोपाल में चल रहे आंदोलन को करणी सेना का समर्थन, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

• LAST UPDATED : January 9, 2023

इंडिया न्यूज, उज्जैन ( Ujjain– Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रहे आंदोलन के समर्थन में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फुंका है। करणी सेना भोपाल के जंबूरी मैदान में आंदोलन कर रही है। यह आंदोलन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।

आंदोलन के तहत अनशन व भूख हड़ताल भी चल रही है। करणी सेना के भोपाल में चल रहे हैं आंदोलन की आंच धर्म नगरी उज्जैन तक पहुंच गई है। सोमवार को टावर चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई बर्बरता करी या हमारी मांगे नहीं मानी, तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया है, इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया है।

साथ ही यहां चेतावनी दी गई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह प्रदेश की 230 विधानसभाओं में प्रभाव डालेंगे व सरकार के खिलाफ रहेंगे।

यह भी पढ़े: MP: धान की बोरियों में मिला था भूसा, मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox