युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का हुआ भव्य स्वागत
इंडिया न्यूज, भिंड (Bhind -Madhya Pradesh)
MP: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में अपने एक दिवसीय प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर पहुंचे। जहां उनका भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वैभव पावर का यह पहला नगर अगमन था।
जिसके चलते इस स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, विश्व प्रताप सिंह राजावत, ग्वालियर विधानसभा प्रभारी शिवेश महंत सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष पवार का फूलमालाओं, शॉल, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर एवं तलवार भेट कर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक एवं ग्वालियर विधानसभा प्रभारी शिवेश महंत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आगमन से भिंड युवा मोर्चाे को एक नई शक्ति मिलेगी, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष पवार ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा से आम कार्यकर्ताओं को जोड़ा है।
जानकारी मिली है कि, इस स्वागत में किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, किसान नेता रक्षपाल राजावत, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, पुनीत शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलमपुर गौरव दिवोलिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष असवार रामगोपाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दबोह गोविंद सिंह,वीरू तोमर आदि कार्यकर्ता भि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: MP: चोरों का शातिराना अंदाज, दुकान से 12 हजार की काजू की पेटी पर किया हाथ साफ
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…