Categories: विदेश

MPPEB Bharti 2022: MP में सरकारी नौकरी पाने का अवसर, दसवीं पास के लिए निकली 2100 से अधिक पदों पर भर्ती

इंडिया न्यूज ब्यूरो

MPPEB Bharti 2022: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बमपर भर्ती निकली है। यह भर्तियां विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और कई संगठनों में निकली हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड MPPEB ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

MPPEB Bharti 2022: 2112 पदों पर निकली है भर्तियां

MPPEB ने भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें कुल 2112 रिक्तियों को भरने की जानकारी दी गई है। .इसमें वन रक्षक के 1772 पद है।

.जेल प्रहरी के 200 पद और क्षेत्र रक्षक के 140 पद शामिल हैं।

कब होगी आवेदन की प्रक्रिया शुरू?

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू होगी। जानकारी मिली है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी 2023 होगी। पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। यह परीक्षा 11 मार्च 2023 को परीक्षा होगी। जो दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से बारह बजे तक और दूसरे शिफ्ट में परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

जानें आवेदन के लिए योग्यता

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हो. आयु सीमा की बात करें तो एज लिमिट 1 जनवरी 2023 को 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. इनके लिए पहले लिखित परीक्षा होगी फिर फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा.

जानें आवेदन शुल्क

MPPEB की इन भर्तियों के लिए कुछ इस प्रकार है आवेदन शुल्क:-

.जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

.आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़े: MP Teacher Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में साढ़े 7 हजार टीचर्स की निकली भर्ती, जानें योग्यता

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago