होम / Indore: तेज म्यूजिक बजाने पर दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल!

Indore: तेज म्यूजिक बजाने पर दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल!

• LAST UPDATED : December 13, 2022

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक और मार-पिट, कुटाई की वीडियो सामने आ रही है। जिसमें इसमें  कुछ लड़के जमकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी स्थित बीआरटीएस का है। वहां रविवार देर रात करीब तीन बजे कुछ लड़के नशे में धुत आपस में एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढे: Corruption: भ्रष्टाचारियों का जूते से स्वागत करने की दी सलाह: BJP विधायक उमाकांत शर्मा

इस विडियो में बीच बचाव करती हुई एक लड़की भी नजर आ रही है, लेकिन उन्हें कोई और बचाता नहीं दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लड़ाई रुकवाने की कोशिश कर रही है। यहां तक कि वो बेहोश तक हो गई। लेकिन काफी समय तक पुलिस नहीं आई। इस दौरान वहां मौजूद लोग मारपीट को देखते रहे और अपने मोबाइल से विडियो भी बना लिएय यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Indore:क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस ने बताया कि दो युवकों के समुह में कार में तेज आवाज में म्यूजिक बनाने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

यह भी पढे: Bhopal: भोपाल में 6 लाख रुपये की स्पोर्ट्स बाइक ने ली युवक की जान!

गौरतलब है कि इंदौर में नाईट कल्चर शुरू हो चुका है। शहरवासी वहां जाकर नाइट कल्चर का लुत्फ उठाते हैं। जिसके चलते होटलों और पबों में देर रात तक शराब परोसी जाती है। इस वजह से रात में सड़को पर लड़के और लड़कियां नशे में धुत हंगामा करते हुए नजर आते हैं। जिसके चलते कई विवाद भी सामने आ चुके है। इस्से पहले एक लड़की शराब के नशे में पुलिस के सामने हंगामा करते हुए नजर आई थी। जो पुलिस की गाड़ी के सामने जाकर ही लेट गई थी।

यह भी पढे: MP Politics: पीएम मोदी की हत्या वाले बयान पर कांग्रेस ने किया अपने नेता सेे किनारा जानें- अपने नेता के बयान पर क्या बोली पार्टी?

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox