होम / Israel Hamas War: हमास-इजरायल पर भारत ने बनाई दूरी , जानें पूरा मामला

Israel Hamas War: हमास-इजरायल पर भारत ने बनाई दूरी , जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : October 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Israel Hamas War: भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में जॉर्डन द्वारा प्रस्तुत एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करने से दूरी बना ली। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि गाजा में “तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम” लगना चाहिए। लेकिन इस प्रस्ताव में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने वाले समूह हमास का कोई जिक्र नहीं किया गया था।

इन देशों ने बनाई दूरी

बता दें कि इस प्रस्ताव को बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव रूस और दक्षिण अफ्रीका सहित 40 से अधिक देशों द्वारा समर्थन दिया गया। लेकिन भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, जापान, यूक्रेन और यूके ने दूरी बनाई।

प्रस्ताव में कहा गया कि

  • इस प्रस्ताव को जॉर्डन द्वारा पेश किया था जिसमें तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम” करने की बात कही गई थी।
  • इसने पूरे गाजा पट्टी में नागरिकों को जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के तत्काल, निरंतर, पर्याप्त और निर्बाध प्रावधान की भी मांग की गई।
  • प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुसार यह सुनिश्चित करने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। साथ ही नागरिकों को उनके अस्तित्व के लिए जरूरी वस्तुओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
  • रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और अन्य सभी मानवीय संगठनों के लिए मानवीय मदद पहुंचाने की मांग की गई।

Read more: MP Election 2023: BJP ने नहीं दिया ‘भाव’ तो हिमाचल चल…

Chandra Grahan 2023: आज शाम 4 बजे लग जाएगा सूतक काल, पहले…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox