इंडिया न्यूज़, Health Tips: संतरे का सेवन हमारे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होता है। संतरा गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में पाए जाने फल है। ये टेस्ट में खट्टा-मीठा लगता है। ज्यादातर लोगों को संतरे का जूस भी पसंद होता है। संतरे के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि संतरे का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे के जूस में विटामिन-सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। आइए जानते हैं संतरे का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
संतरे के जूस में जिंक आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए रोजाना एक गिलास संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए।
संतरे के जूस का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। संतरे के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।
संतरे के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि संतरे के जूस में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।
संतरे के जूस का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को बेहतर बनाता है। साथ ही कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है।
संतरे के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही त्वचा भी हेल्दी रहती है।
संतरे के जूस का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं।
संतरे के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
ये भी पढ़े: जानिए ज्यादा दौड़ लगाने के क्या है नुकसान
ये भी पढ़े: जानिए कच्चे आम से जुडी कुछ दिलचस्प बातें
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…