होम / जानिए अंकुरित अनाज खाने के क्या फायदे हैं

जानिए अंकुरित अनाज खाने के क्या फायदे हैं

• LAST UPDATED : April 28, 2022

इंडिया न्यूज़। 

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। इस बात को सब जानते हैं लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमे पौष्टिक भोजन (Nutritious food) की जरूरत होती है। अंंकुरित अनाज (sprouted grains) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

क्योंकि अंकुरित अनाज काफी पौष्टिक नाश्ता माना जाता है। अंकुरित अनाज का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित अनाज में वह सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइये इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं

मोटापा होता है कंट्रोल (obesity is controlled)

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।

जानिए अंकुरित आनाज खाने के क्या फायदे हैं

जानिए अंकुरित आनाज खाने के क्या फायदे हैं

 

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल (Sugar level remains under control)

अंकुरित अनाज का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम (The risk of cancer is low)

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज शरीर में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल को खत्म करता है। जिससे कैंसर का जोखिम कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद (beneficial for stomach)

अंकुरित अनाज का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करता है, तो इससे पेट साफ होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत (immunity is strong)

अंकुरित अनाज विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए रोजाना सुबह के नाश्ते में इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर (Anemia complains away)

खान-पान का सही तरह से ध्यान न रख पाने की वजह से ज्यादातर लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एनीमिया यानि खून की कमी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद (beneficial for skin)

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी (Energy remains in the body)

जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंकुरित अनाज में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

Read More : Home Remedy गर्मी को कम करने के उपाय

Read More : Mesh Rashifal Today 28 April 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox