होम / Benefits Of Honey: स्वास्थ के लिए लाभदायक है शहद, जानिए इसके अनोखे लाभ

Benefits Of Honey: स्वास्थ के लिए लाभदायक है शहद, जानिए इसके अनोखे लाभ

• LAST UPDATED : April 4, 2023

Benefits Of Honey: शहद जो की काफी मिठा होता है। पर यह मिठा पर्दाथ स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह तो आप सब जानते ही हैं। बता दें कि शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और आयोडीन पाया जाता हैं। जो हमारे लिए खूब फायदेमंद होता है। इसका सेवन से शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और ऊर्जा आती है और यह रोगों से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति देता है। तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में इसके कुछ फायदे बताएंगे।

त्‍वचा के लिए लाभदायक

शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और नमी दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा में नई जान भर देते हैं। चेहरे की खुश्की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है।

जलने पर फायदेमंद

शहद में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है। शहद से उपचार करने के बाद जले के निशान भी हट जाते हैं।

वजन कम करें

शहद वजन कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इससे बिना किसी नुकसान के वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे शरीर की अतिरिक्त वसा नष्ट हो जाती है। इसके लिए बस आपको सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन करना हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

शहद हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से रक्त शुद्ध होता है और एनीमिया भी दूर हो जाती है। इसमें विटमिन बी और विटमिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं। जो हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़े:  Reverse Dieting: वजन घटाने में मदद करेगी रिवर्स डाइटिंग, जानें करने का तरीका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox