कनेर के फूल औषधीय गुणों से भरपूर

kaner ke phool:  कनेर के फूल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये फूल कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें कुछ एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टीक गुण होते हैं जिसकी वजह से कई लोग कनेर के फूलों का उपयोग घरेलू नुस्खों में करते हैं।

लेकिन आज हम बात करने के पत्तियों के बारे में करेंगे। दरअसल, कनेर के पत्तों में भी इसके फूलों जैसे खास गुण होते हैं। इसके पत्तों से लेप बना कर लोग कई प्रकार से इस्तेमाल करते हैं। इससे लोग दर्द पर लगाते हैं, तो कई बार घाव व दाद-खुजली में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भी इन पत्तियों को इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं सबके बार में विस्तार से। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि कनेर के पत्तों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

Kaner leaves का इस्तेमाल

कनेर के फूल औषधीय गुणों से भरपूर

1. दाद होने पर लगाएं कनेर के पत्ते

दाद होने पर आप कनेर के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण दाद के बैक्टीरिया को मारने और इसे ठीक करने में मदद करेगा। इसके अलावा इसका एंटीसेप्टीक गुण दाद के दाग और निशान को कम करने में मदद करता है। आप इसे लंबे समय के लिए इस्तेमाल करें तो ये दाद को पूरी तरह से ठीक करने में मदद करेगा। कनेर के पत्तों से लेप बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस आपको कनेर के पत्तों को नारियल तेल में पकाना है और इस तेल को अपने शरीर पर लगाना है। ये दाद को जड़ से खत्म करने में मदद करेगा।

2. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों के दर्द के लिए आप कनेर के पत्तों का लेप बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर कर सकता है। साथ ही ये लेप हड्डियों को अंदर से आराम भी पहुंचाता है। इसे बनाने के लिए आपको बस ये करना है कि कनेर की ताजी पत्तियों को लें और इसे पीस लें। आप इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिला कर गर्म कर लें। अब इसे दर्द वाले जोड़ों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। आप पाएंगे कि आपके जोड़ों का दर्द इससे धीमे-धीमे कम हो जाएगा।

कनेर के फूल औषधीय गुणों से भरपूर

3. पुराने घावों पर

अगर आपको कभी कोई चोट लग जाए और वो पुरानी होने लगे तो आपको कनेर के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, कनेर के पत्तों में पुराने घावों को ठीक करने की क्षमता होती है। आप इसे लगातार इस्तेमाल करके पुराने घावों को ठीक कर सकते हैं। साथ ही इसका एंटीसेप्टीक गुण घाव वाली त्वचा को भरने, नए त्वचा आने और घाव को पूरी तरह से ठीक होने में मदद करती है। आप इसके लिए कनेर के पत्तों को पीस लें और इसमें हल्का सा एलोवेरा मिला लें। अब इस लेप को अपने घाव पर लगाएं। ये घाव को तेजी से ठीक करने में मदद करेगा।

4. खुजली कम करने में मददगार

कनेर के पत्तों को आप खुजली कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें त्वचा को शांत करने और खुजली को कम करने वाले गुण है। इसे लगाने से आप कैसे भी खुजली को उसमें राहत पा सकते हैं। इसके लिए कनेर के पत्तों को लौंग या फिर पुदीने के तेल में पका कर रख लें। फिर इसे खुजली वाली जगह पर लगाएं। ये खुजली को तेजी से कम करने में आपकी मदद करेगा।

5. कीड़े-मकोड़े काटने पर

कीड़े-मकौड़े काटने पर कनेर के पत्ते बहुत फायदेमंद है। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। ये कीड़े-मकौड़े के काटने पर होने वाले रैशेज और खुजली को कम कर सकता है और इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप दो काम कर सकते हैं। पहले तो कनेर के पत्तों को नारियल तेल में पका लें और इसमें थोड़ा सा काली मिर्च पीस कर मिला लें। अब इसे आप अपनी स्किन पर लगा लें।

Read More: Akshaya Tritiya 2022 महत्व, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया मुहूर्त 

Read More : BGMI Redeem Code 25 April 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago