India News (इंडिया न्यूज़), Health Tips: हम सब जानते है कि फल और पानी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते है। पानी हमारी जिंदगी है और फल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। इनमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। नियमित रूप से फल खाने से आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे फल हैं, जिन्हें खाने के बाद आप पानी पीते हैं। तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं, उन फलों के बारे में, जिन्हें खाने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए।
सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है। लेकिन आप सेब खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं, तो इससे पाचन पर असर पड़ता है। इसमें मौजूद फाइबर आपकी आंतों तक नहीं पहुंचता है और आपका पाचन सही से काम नहीं करता है। जिससे गैस या अपच की समस्या होती है।
जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बुहत ही लाभकारी फल माना जाता है। इसके बीज में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आप जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे खांसी और जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए जामुन खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
गर्मियों में तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन अगर आप तरबूज खाने के ठीक बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है। आप पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।
केले में हेल्दी फैट्स, कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। लेकिन केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने ब्लड शुगर प्रभावित होता है। इसके कारण शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए केला खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं।
ये भी पढ़े: Belly Fat: बेली फैट के कारण बढ़ सकती है परेशानी, ऐसे करें कम
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…