होम / Dussehra Holiday In MP: दशहरा की छुट्टियां हुई घोषित, स्कूलों में इतने दिन रहेगा अवकाश

Dussehra Holiday In MP: दशहरा की छुट्टियां हुई घोषित, स्कूलों में इतने दिन रहेगा अवकाश

• LAST UPDATED : October 20, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Dussehra Holiday In MP: दशहरा को लेकर छुट्टियां स्कूलों में शुरू हो गई हैं। जहां तीन दिन की सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जो 23 अक्टूबर से शुरू होगी। लेकिन दशहरे की छुट्टी केंद्रीय विद्यालयों में 10 दिन की शुक्रवार से शुरू हो गई है, जो 29 अक्टूबर तक रहेगी। इसके बाद केवी के स्कूलों का 30 अक्टूबर को संचालन शुरू होगा। और केवी में विद्यार्थियों को 10 दिन की छुट्टियों के हिसाब से गृहकार्य दिया गया है। जिसमें सिलेबस के अलावा प्रोजेक्ट वर्क भी दिया गया हैं।

वहीं निजी CBSE स्कूलों में दशहरे की छुट्टी 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रहेगी। शुक्रवार यानी 19 अक्टूबर को विद्यार्थियों को गृहकार्य दिए गए। छुट्टियों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। बता दें, कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र के शुरू में यानी 12 अप्रैल को ही साल भर स्कूलों में लगने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था।

दीपावली की छह दिन की छुट्टी रहेगी

साथ ही विभाग ने सरकारी स्कूलों में दीपावली की 6 दिन की छुट्टी घोषित की है। यानी की 10 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी रहेगी। वहीं केंद्रीय विद्यालयों में 3 दिन की छुट्टी रहेगी। CBSE निजी स्कूलों में भी दीपावली की 5 दिन की छुट्टी रहेगी।

Read more: MP Election 2023: कांग्रेस-सपा में तेज हुई ‘जंग’, अब कमलनाथ बोले-…

Petha: नवरात्र में खा रहे हैं पेठा तो रुको, ये वीडियो…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox