होम / चार धाम यात्रा में व्यवसायिक वाहनों के लिए अनिवार्य होगा ‘ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड’, जानिए क्या है ये कार्ड?

चार धाम यात्रा में व्यवसायिक वाहनों के लिए अनिवार्य होगा ‘ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड’, जानिए क्या है ये कार्ड?

• LAST UPDATED : April 4, 2023

Char Dham Yatra: चार धाम की यात्रा करने वालें यात्रियों का इंतजार कुछ ही दिनों में ख्तम होने वाला है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसी के साथ चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।

व्यवसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड अनिवार्य होगा। ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड आनलाइन उत्तराखंड परिवहन विभाग की वेबसाइट ग्रीन कार्ड.यूके.जीओवी.इन पर बनेंगे।

यह भी पढ़े: खण्डवा में सीएम के दौरे से पूर्व चाकूबाजी! ‘ आज मुख्यमंत्री का खंडवा में दौरा’

चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। बता दें कि 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर हेल्थ एटीएम की व्यवस्था सरकार कर रही है। यात्रा के लिए अन्य प्रांतों से लेकर 350 वाहन आरक्षित रखेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यात्रा पर जाने वाली प्रत्येक बस में डस्ट बैग और फर्स्ट एड बाक्स की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

जानें क्या है ग्रीन कार्ड

ग्रीन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है।  जिसके अंर्तगत वाहन से संबंधीत सभी जानकारिया शामिल होगी। जिसमें फिटनेस, टैक्स, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की जानकारीयां भी होगी। इसके ऊपर एक बारकोड होगा। ग्रीन कार्ड यात्रा वाहन के शीशे पर चिपका दिया जाएगा। चेक पोस्ट पर या यात्रा मार्ग पर स्कैन करके वाहन की जांच की जा सकती है।

क्या है ट्रिप कार्ड

ट्रिप कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है। जिसमें वाहन चालक के लाइसेंस की जानकारी। वाहन में सवार यात्रियों की संपूर्ण सूची उपलब्ध होगी। वह कितनी बार यात्रा पर गया है। इसकी जानकारी भी शामिल होगी। चार धाम यात्रा का समय निर्धारित है। इससे पहले इसे सिस्टम अपलोड नहीं करेगा।

यह भी पढ़े: शिवराज कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई अहम प्रस्ताव हो सकते है पास, जानिए क्या हैं मुद्दे ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox