होम / जानिए सत्तू का सेवन हमारे लिए क्यों है फायदेमंद

जानिए सत्तू का सेवन हमारे लिए क्यों है फायदेमंद

• LAST UPDATED : June 8, 2022

इंडिया न्यूज़, Health Tips: सत्तू अक्सर गर्मियों में पिया जाने वाला ड्रिंक है। ये अनाज और दालों के मिश्रण से बनता है। सत्तू का उपयोग शरबत बनाने के लिए भी किया जाता है, ये बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ देता है। खाली पेट सेवन से ये और भी फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है और शरीर के हानिकारक टॉक्सिन्स को खत्म करके बाहर निकालता है। सत्तू हमारे शरीर को ठंडक देते हैं और भीषण गर्मी से आराम प्रदान करते हैं। इसे गर्मी को मात देने के लिए आदर्श पेय कहा जाता है।

सत्तू के सेवन से होंगे चमत्कारी फायदे

 

वजन को करे कंट्रोल

सत्तू का सेवन खाली पेट करने पर ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और अतिरिक्त कैलोरी को ठीक से बर्न करने में सहायता करता है।

एनर्जी देता है

सत्तू एक आसानी से बनाये जाने वाला पेय है जिसमें महत्वपूर्ण मात्रा में मिनरल और एनर्जी होती है। शरीर इसे आसानी से पचा सकता है। सत्तू के नियमित सेवन से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है।

भूख बढ़ाता है

सत्तू में पोषक तत्व जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो खाली पेट सेवन करने पर भूख को बढ़ाता है। इसीलिए नाश्ते से पहले सत्तू पीने से शरीर को पर्याप्त जरूरी पोषक तत्व और मिनरल मिलते हैं।

पाचन क्रिया को बढ़ाए

यह अच्छे पाचन को बढ़ावा देता है क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन और नमक होता है जो पेट से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करता है और इसे साफ रखता है। आपको खाली पेट एक गिलास सत्तू पीना चाहिए।

मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

सत्तू के फायदों में मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना शामिल है। यह गन्ने के रस जैसा पेय है जिसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। मधुमेह के रोगी भी इसका सेवन कर सकते है।

ये भी पढ़े : मामा करता था गंदे कॉमेंट 15 साल की भांजी ने गुस्से में किया मर्डर

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox